घर में DAILY करें ये छोटा सा काम, STICKY SKIN से मिल जाएगा RELIEF
SKIN का तैलीय होना सिबेशियस ग्लैंड्स के अत्यधिक सक्रिय होने का नतीजा होता है। SKIN की कोमलता बरकरार रखने के लिए प्राकृतिक तेल जरूरी है, पर जब तैलीय ग्रंथियां अधिक तेल का सिक्रीशन करती हैं तो एक्ने और मुंहासों की समस्या शुरू हो जाती है। ऐसे में धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कारण SKIN के छिद्र भी बंद हो जाते हैं। अगर आप भी तैलीय SKIN से परेशान हैं तो यहां दिए गए कुदरती उपायों को अपनाएं और पाएं साफ-सुथरी व निखरी SKIN।
घर में DAILY करें ये
छोटा सा काम, STICKY SKIN से मिल जाएगा RELIEF (Do this daily
work at home, get rid of sticky skin)
1. STICKY SKIN के लिए नुस्खे (Tips for sticky
skin)
सेब को छीलकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे व गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट बाद हलके गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें। सेब एएचए (अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड) का बेहतरीन स्रोत होता है, जो SKIN को टोन करता है। उसे मुलायम और कांतिमय बनाता है।
एक टी स्पून चंदन पाउडर में गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बनाएं। फिर उसे चेहरे पर लगाएं। सूखने पर पानी से धो लें। इससे SKIN के दाग-धब्बे और एक्ने भी दूर होंगे।
टी स्पून बेसन में चुटकी भर हल्दी पाउडर, आधा नीबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। अगर आपको नीबू सूट नहीं करता है तो उसकी जगह पर दही मिला सकती हैं। आंखों के आसपास का हिस्सा छोडकर लगाएं। सूखने पर हलके हाथों से मलते हुए छुडाएं। यह SKIN का कालापन दूर करता है। हल्दी SKIN की चमक बरकरार रखती है।
तैलीय SKIN को भी मॉयस्चराइजर की जरूरत होती है और इसके लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकती हैं। शहद एक बेहतरीन कुदरती मॉयस्चराइजर होता है। इसे चेहरे पर 15 मिनट लगाएं। फिर धो लें। यह SKIN की जलन, मुंहासे और कालेपन को दूर करता है। साथ ही उसे कांतिमय और लचीली बनाता है।
1 टेबल स्पून चावल के आटे में 1 टेबल स्पून कॉर्नफ्लोर और नीबू के रस की कुछ बूंदें मिलाकर चेहरे पर लगाएं। फिर भीतर से बाहर की तरफगोलोई में हाथ घुमाते हुए कुछ देर मसाज करें। चावल का आटा डेड सेल्स हटाता है। SKIN के छिद्र भी खोलता है, ताकि साफऑक्सीजन SKIN के भीतर जा सके।
उपरोक्त नुस्खों के अलावा आप 1 टेबल स्पून मुलतानी मिट्टी में अंडे की सफेदी, 1 टेबल स्पून ओट्स पाउडर, 1 टेबल स्पून कॉर्नफ्लोर और गुलाबजल मिलाकर गाढा पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे व गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरा साफ कर लें। ये भी काफी कारगर उपाय होता है।
2. सुंदर SKIN के लिए बदलें खानपान (Replacement Catering for Pretty Skin)
चमकदार SKIN के लिए ज्यादा से ज्यादा हरे सलाद को अपनी दिनचर्या में शामिल करें, इनमें बीटा कैरोटिन, विटमिन सी और विटमिन ई पाए जाते हैं, जो SKIN को बेहतर बनाने वाले महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट्स हैं। एवोकैडो में विटामिन ई पाया जाता है जो सौन्दर्य बढ़ाने में सहायक होता है।
विटमिन ई और जिंक रूखी SKIN को नमी और कांति प्रदान करते हैं, यह सी फूड, एवोकैडो, मेवे व राजमा, फ्लेक्स सीड, सोयाबीन, लोबिया में पाए जाते हैं, ओमेगा-3 फैट्स सिर्फ ऑयली मछली जैसे सालमन में पाए जाते हैं, जो SKIN की खोई हुई नमी को लौटाता है।

Post a Comment