सर्दियों में भी जरूरी है SUNSCREEN, जानें कितना होना चाहिए SPF
सौंदर्य SUNSCREEN कितनी तरह की होती है? उसका SPF कितना होना चाहिए? किस स्किन पर कौन सी SUNSCREEN लगाना सही रहेगा, इन सभी बातों की जानकारी अनिवार्य है। आपके लिए कौन-सी SUNSCREEN बेस्ट है, ये सवाल लगभग हर व्यक्ति का होता है। क्योंकि हम SUNSCREEN तो लगाते हैं लेकिन हमारी स्किन के हिसाब से कौन सी लगानी चाहिए ये बहुत कम लोगों को पता होता है मौसम चाहे कोई भी हो, यूवी किरणों का प्रभाव हमारी त्वचा पर पड़ता है। कई बार धूप से बचने के साधारण उपाय अपनाने के बाद भी त्वचा प्रभावित हो जाती है। इससे बचने का एक ही उपाय है कि घर या घर से बाहर निकलते वक्त SUNSCREEN क्रीम या लोशन का इस्तेमाल ज़रूर किया जाए। जानें, इससे जुड़ी कुछ जानकारियों के बारे में।
सर्दियों में भी जरूरी है SUNSCREEN, जानें कितना होना चाहिए SPF (Sunscreen is
important even in winter, know how much should be SPF)
1.
झुर्रियों के लिए जिम्मेदार है धूप (Sunburn is responsible for wrinkles)
एक शोध के अनुसार, उम्र से पहले त्वचा पर पड़ने वाली झुर्रियां, फाइन लाइंस, त्वचा का फटना, रंगत पर प्रभाव, झांइयों का सबसे बड़ा कारण यूवी किरणें होती हैं। ज़्यादा देर तक धूप में रहने से न सिर्फ त्वचा पर कालापन आ जाता है, बल्कि त्वचा के स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ गंभीर समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। SUNSCREEN लोशन का चुनाव करते समय उसमें मौज़ूद सन प्रोटेक्शन फैक्टर यानी SPF की मात्रा की सही जानकारी होना ज़रूरी हो। अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी के एक्सपर्ट मानते हैं कि चाहे गर्मी हो या सर्दी हो, कम से कम SPF 15 की मात्रा वाली SUNSCREEN लगाना बेहतर रहता है। लेकिन बढ़ती गर्मी और प्रदूषण के दौरान SPF 15 से लेकर SPF 30 वाले SUNSCREEN लोशन ज्य़ादा प्रभावी होते हैं।
2. जानें SPF नंबर (Learn the SPF Number)
यूवीबी किरणों की वजह से होने वाले सनबर्न से बचने के लिए आमतौर पर SPF का इस्तेमाल किया जाता है। SUNSCREEN में SPF की मात्रा जितनी ज्य़ादा होगी, त्वचा को अल्ट्रावॉयलेट बी किरणों से होने वाला नुकसान उतना कम होगा। उदाहरण के तौर पर, अगर आपके SUNSCREEN में SPF की मात्रा 15 है तो त्वचा को 15 गुना ज्य़ादा सन प्रोटेक्शन मिलता है। वहीं अगर आप SUNSCREEN का इस्तेमाल किए बगैर तेज़ धूप में निकलती हैं तो त्वचा झुलसने की आशंका 15 गुना तक बढ़ जाती है। इतना ही नहीं, SUNSCREEN या सनब्लॉक क्रीम का इस्तेमाल नहीं करने पर 20 मिनट के भीतर ही त्वचा झुलस सकती है। वहीं अगर आप SUNSCREEN लगाकर बाहर निकलती हैं तो चार से पांच घंटों तक बिना किसी परेशानी के तेज़ धूप में घूम-फिर सकती हैं।
3.
SUNSCREEN बनाम सनब्लॉक (Sunscreen vs
sunblock)
यूवीए किरणें ज्य़ादा खतरनाक होती हैं क्योंकि ये त्वचा पर लंबे समय तक असर छोड़ती हैं। यूवीबी किरणें सनबर्न और फोटो एजिंग के लिए जि़म्मेदार होती हैं। 7 शेड्स सलॉन की ब्यूटी एक्सपर्ट पुनीति चौधरी के मुताबिक, SUNSCREEN यूवीबी किरणों को मामूली रूप से फिल्टर करती है, जबकि सनब्लॉक में जि़ंक ऑक्साइड होता है, जो दोनों तरह की किरणों से त्वचा की रक्षा करता है।
4. ऐसे करें अप्लाई (Do so apply)
SUNSCREEN का चुनाव अपनी त्वचा के अनुसार ही करें। अधिकतर लोगों की शिकायत होती है कि SUNSCREEN लगाने के बाद त्वचा की रंगत डार्क और चेहरा चिपचिपा हो जाता है, इसलिए वे SUNSCREEN नहीं लगाते। SUNSCREEN लगाने के बाद त्वचा चिपचिपी लगे तो समझें कि आपने गलत SUNSCREEN का चुनाव किया है। आइए जानते हैं स्किन टाइप के हिसाब से कैसे लगाएं SUNSCREEN—
नॉर्मल स्किन टाइप वालों की त्वचा से ऑयल नहीं निकलता और वह साफ नज़र आती है। ऐसी स्किन पर क्रीम बेस्ड सनब्लॉक लगाना सही रहता है।
कील-मुंहासे युक्त त्वचा के लिए ऑयल फ्री SUNSCREEN लोशन का इस्तेमाल करना बेहतर होगा, यानी SPF 50 युक्त ऑयल फ्री सेंसिटिव SUNSCREEN। इसमें एवोबेंज़ोन और ऑक्सिबेंज़ोन नामक केमिकल होते हैं।
ऑयली त्वचा पर जेल या अक्वा बेस्ड SPF फॉर्मुलेशन का चुनाव करना चाहिए या ऑयल फ्री SUNSCREEN यूज़ करें।
अगर त्वचा ड्राई है तो मॉयस्चराइज़र बेस्ड SUNSCREEN लगाना ही बेहतर रहता है। अगर यह न मिले तो पहले मॉयस्चराइज़र लगाएं और फिर SUNSCREEN अप्लाई करें।
अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो इस पर हाइपोएलर्जेनिक द्रव्य से युक्त SUNSCREEN इस्तेमाल करना चाहिए।
ध्यान रखें कि ये खुशबूदार न हो। टाइटेनियम डाइऑक्साइड व जि़ंक ऑक्साइड नाम के खनिज अल्ट्रावॉयलेट ए और बी किरणों का मुकाबला कर त्वचा की रक्षा करते हैं।

Post a Comment