Diabetes का natural इलाज हैं mango leaves, जानें कैसे
Diabetes का natural इलाज हैं mango leaves, जानें कैसे :- बदली हुई जीवनशैली के कारण आजकल DIABETES की समस्या आम हो गई है। ये एक खतरनाक बीमारी है क्योंकि इसके कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है और शरीर को अन्य कई गंभीर बीमारियां हो जाती हैं। आम भाषा में लोग DIABETES को शुगर कहते हैं क्योंकि इसमें ब्लड में शुगर का लेवल बढ़ जाता है। DIABETES को कुछ घरेलू नुस्खों द्वारा कंट्रोल किया जा सकता है इसलिए इस रोग से घबराने की जरुरत नहीं है।
Diabetes का natural इलाज हैं mango leaves, जानें कैसे? (The natural remedies of
diabetes are mango leaves, learn how to)
1. दालचीनी का प्रयोग (Use of Cinnamon)
2. अंजीर के पत्ते (Fig leaves)
3. आम के पत्ते (Mango leaves)
4. मेथी के बीज (Fenugreek seeds)
5. करेले का रस (Bitter gourd juice)
अध्ययन से पता चलता है कि दालचीनी मधुमेह को नियंत्रित करने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दालचीनी लगभग हर घर में पाया जाता है। यह हानिकारक कोलेस्ट्रोल को कम करता है और आपके शरीर में रक्त शर्करा कि मात्रा को भी घटाता है जिससे मधुमेह के रोगियों को बहुत हीं लाभ पहुँचता है। दालचीनी भले ही मधुमेह का NATURAL उपचार करने में सहायक सिद्ध होता है लेकिन इसका अत्यधिक सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे लाभ कि बजाय नुकसान हो सकता है। आप दालचीनी पीस लें और चुटकी भर चाय में उबालकर दिन में एक दो बार पिया करें। जो लोग मधुमेह के शिकार हो चुके हैं और उसके लिए दवाइयां ले रहे हैं वे दालचीनी का उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टर कि सलाह अवश्य लें। लेकिन जिन्हें मधुमेह नहीं हुआ है या जो अब तक मधुमेह कि दवाइयां नहीं ले रहे हैं वे अगर दालचीनी का नियमित रूप से सेवन करें तो वे ड़ायबिटिज के शिकार होने से बच सकते हैं।
अंजीर के पत्ते कई प्रकार के रोगों के उपचार में लाभ पहुंचाते हैं जैसे ब्रोंकाइटिस, जननांग मौसा, लीवर सिरोसिस, उच्च रक्तचाप इत्यादि। लेकिन मधुमेह के इलाज के लिए अंजीर के पत्ते सर्वश्रेष्ठ माने जाते हैं। अंजीर के पत्तों से न सिर्फ मधुमेह का उपचार किया जाता है बल्कि ये पत्ते और भी कई बीमारियों में लाभ पहुंचाते है। इसके पत्ते को उबालकर, छानकर, पानी को ठंढा करके पीया करें।
यूँ तो पका हुआ आम मधुमेह के मरीजों के लिए पूरी तरह से वर्जित होता है लेकिन इसके विपरीत आम के पत्ते मधुमेह के मरीजों को काफी लाभ पहुंचाते हैं। आप आम के कुछ ताजे पत्तों को एक ग्लास पानी में उबाल लें और रात भर उसे वैसे हीं छोड़ दें। सुबह होने पर पानी को स्वच्छ कपडे से छान लें और खाली पेट में पी लिया करें। ऐसा नियमित रूप से कई दिनों तक करने से ड़ायबीटीज के मरीजों को काफी फायदा पहुंचता है। यह मधुमेह के लिए एक बहुत ही प्रभावी NATURAL एवं घरेलू उपाय है।
डायबीटिज को NATURAL रूप से नियंत्रित करने में मेथी के बीज भी बहुत हीं कारगर सिद्ध होते हैं। मेथी के बीज में कुछ ऐसे घटक छिपे होते हैं जो आपके शरीर के भीतर मौजूद रक्त शर्करा को कम करते हैं। इसमें ४ हाईड्रोओक्सीसोल्युसीन नामक अमीनो एसिड होता है। यह अमीनो एसिड आपके अग्न्याशय से इंसुलिन का स्राव उत्तेजित करते हैं जिसकी वजह से आपके रक्त में मौजूद शर्करा इंधन के रूप में बदल जाता है। इस तरह एक ओर जहाँ इस प्रक्रिया से आपको शक्ति एवं उर्जा मिलती है वही दूसरी ओर आपके शरीर में रक्त शर्करा की मात्रा कम होती है। मेथी के बीज में जेनटियानाइन, ट्रीगोनेलीन और कारपाइन नामक घटक भी पाए जाते हैं जो आपके भोजन से कार्बोहाईडरेट का अवशोषण धीमा करते हैं और आपके रक्त प्रवाह में ग्लूकोज की मात्रा घटाते हैं।
ताजे करेले का रस भी डायबीटिज को नियंत्रित करने का एक बहुत हीं प्रभावकारी NATURAL उपचार है। एक छोटे से करेले का बीज निकाल लें और करेले का रस निकलकर रोजाना सुबह सुबह खाली पेट में पीया करें। यह आपके लीवर और अग्न्याशय को स्वस्थ रखता है जिससे कि इंसुलिन का उत्पादन सुचारू रूप से होता रहता है और आपके रक्त में रक्त शर्करा की मात्रा बढ़ने नहीं पाती।
2. अंजीर के पत्ते (Fig leaves)
3. आम के पत्ते (Mango leaves)
4. मेथी के बीज (Fenugreek seeds)
5. करेले का रस (Bitter gourd juice)

Post a Comment