Headache के प्रकार और इनसे Remedies to Avoid
Headache के प्रकार और
इनसे Remedies to Avoid :- बदलती जीवनशैली और गलत खानपान में किसी को भी HEADACHE होना एक आम बात है। HEADACHE से तात्पर्य है सिर के एक या एक से अधिक हिस्सों में साथ ही गर्दन के पिछले भाग में हल्के से लेकर तेज़ दर्द का एहसास होना। सिर दर्द के कई कारण होते हैं, हालांकि ज़्यादातर HEADACHE किसी गंभीर बीमारी की वजह से नहीं होते। वे कभी कभी होते हैं और दवा लेने या जीवनशैली में थोड़ा बदलाव करने से ठीक हो जाते हैं। आमतौर पर HEADACHE नींद पूरी न होने, दांतों में दर्द होने, थकान होने, गलत दवाई लेने, चश्मे का नंबर बढ़ने, मौसम बदलने पर हो सकता है। सिर दर्द एक प्रकार का नही होता, इसके अनेक प्रकार हैं। आइए हम आप को बताते है सिर दर्द के प्रकारों के बारें में-
Headache के प्रकार और इनसे Remedies to Avoid (Types
of Headaches and Measures to Avoid)
1. तनाव से सिर दर्द (Tension
headache)
तनाव से होने वाला HEADACHE सामान्य प्रकार का होता है। ये मांसपेशियों में सिकुड़न के कारण होता है। ये HEADACHE लंबे समय तक तनाव के रहने के कारण होता है। तनाव से पैदा हुआ HEADACHE अक्सर धीमा और स्थिर होता है। 90 प्रतिशत HEADACHE इसी कारण होते हैं और आमतौर पर खुद ही ठीक हो जाते हैं। इसके अतिरिक्त रोजाना होने वाला HEADACHE भावनात्मक तनाव, थकान व शोरगुल से भी हो सकता है। वैसे तो ऐसा दर्द सिर में कहीं भी हो सकता है, परन्तु गर्दन या दोनों कनपटियों में यह दर्द तेज होता है।
2.
माइग्रेन से HEADACHE (Migraines headache)
माइग्रेन ऐसा HEADACHE है जो अधिकतर आनुवंशिक होता है। यह HEADACHE हर किसी में अलग-अलग होता है। माइग्रेन सिर के आधे हिस्से में और बहुत तेज होने वाला HEADACHE है। इस HEADACHE में कई बार जी मिचलाना, उल्टी होना, रोशनी के प्रति संवेदनशीलता, दृष्टि-दोष, सुस्ती, बुखार और ठंड भी लगती है। माइग्रेन से कई बार धीरे-धीरे और कई बार तेज होने लगता है। इसका कारण किसी भोज्य पदार्थ से एलर्जी भी हो सकता है।
3. साइनस HEADACHE (Sinus headache)
साइनस HEADACHE तब होता है जब आपके साइनस में संक्रमण हो जाता है और उसमें जलन होने लगती है। साइनस में HEADACHE तेज और कई बार लगातार होता रहता है। यह अधिकतर सुबह शुरू होता है। साइनस के कारण HEADACHE में आंखों में, गाल में और सिर के अगले हिस्से में दबाव और दर्द होता और साथ ही इसमें नीचे झुकने पर दर्द बहुत तेज होता है। इसमें ऊपरी दांत में दर्द, बुखार, ठंड लगना, चेहरे पर सूजन आदि की समस्या भी आ जाती है।
4. ऐसें बरतें सावधानियां (Precautions)
अगर आप को इन दर्दो से निजात पाना है तो तनाव कम करें, नींद पूरी लेने का प्रयास करें, लेकिन फिर भी HEADACHE की समस्या लगातार बनी रहे तो डॉक्टर के पास जानें में बिल्कुल भी देर न करें क्योंकि आपकी थोड़ी-सी लापरवाही से समस्या बढ सकती है। 50 प्रतिशत लोग डॉक्टर के पास जाने की बजाय खुद ही अपने HEADACHE का इलाज करने लगते है लेकिन HEADACHE के लिए उचित इलाज की जरूरत है।
कई बार HEADACHE की वजह आपका खानपान भी हो सकता है जिसपर आप कभी गौर नहीं करते। लेकिन अगर आप अपने रुटीन और डाइट पर थोड़ा गौर करें तो आप सिर्फ उनपर नियंत्रण से ही अक्सर होने वाले HEADACHE से छुटकारा पा सकते हैं।

Post a Comment